भारत में UPI (Unified Payments Interface) सर्विस में बड़ा व्यवधान देखने को मिला। Google Pay, PhonePe, और Paytm जैसे प्रमुख डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स को ट्रांजैक्शन करते समय असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर इसकी शिकायत की है।इस समस्या के कारण लाखों यूजर्स को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। UPI ट्रांजैक्शन फेल होने की वजह से न केवल व्यक्तिगत बल्कि व्यवसायिक लेन-देन पर भी असर पड़ा है। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) इस समस्या को लेकर जांच कर रही है।

क्या है UPI सर्विस की समस्या का कारण?
UPI सेवाओं में रुकावट का मुख्य कारण अभी तक आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि यह तकनीकी खराबी या सर्वर पर ज्यादा लोड होने की वजह से हो सकता है।सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बताया कि उनके ट्रांजैक्शन “Processing” पर अटक गए हैं, जबकि कई बार “Transaction Failed” का नोटिफिकेशन दिख रहा है।
Google Pay, PhonePe और Paytm पर क्यों दिख रही है समस्या?
- Google Pay: ऐप यूजर्स ने शिकायत की है कि पेमेंट प्रोसेसिंग में काफी समय लग रहा है और कई बार प्रक्रिया पूरी नहीं हो रही।
- PhonePe: कई यूजर्स ने बताया कि उनके ट्रांजैक्शन फेल हो रहे हैं और बैलेंस अपडेट भी नहीं हो रहा।
- Paytm: पेमेंट के बाद “pending” स्टेटस दिखा रहा है, जिससे यूजर्स को दिक्कत हो रही है।
क्या कह रहे हैं अधिकारी?
NPCI और अन्य डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म्स ने इस समस्या पर अभी तक कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया है। हालांकि, Paytm ने ट्वीट कर कहा, “हम इस समस्या से अवगत हैं और इसे जल्द से जल्द ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं।”
UPI ट्रांजैक्शन फेल होने से यूजर्स का नुकसान
UPI रुकावट का असर न केवल व्यक्तिगत यूजर्स पर बल्कि छोटे व्यापारियों पर भी पड़ा है। कई दुकानदार, जो पूरी तरह डिजिटल पेमेंट पर निर्भर हैं, उन्हें कैश पेमेंट स्वीकार करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
क्या करें UPI के फेल होने पर?
यदि आपका UPI ट्रांजैक्शन फेल हो रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं। यहां कुछ महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए हैं:
- पेंडिंग ट्रांजैक्शन: यदि पेमेंट “Pending” दिखा रहा है, तो दोबारा पेमेंट करने से बचें।
- कस्टमर केयर से संपर्क करें: अपने बैंक या पेमेंट ऐप के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।
- दूसरे मोड का इस्तेमाल करें: कैश, डेबिट कार्ड, या नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करें।
